सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lawyers clashed with staff at the toll plaza, and three vehicles passed through without paying the toll.

Jalaun News: टोल पर अधिवक्ताओं की कर्मियों से झड़प, तीन गाड़ियां बिना शुल्क निकालीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lawyers clashed with staff at the toll plaza, and three vehicles passed through without paying the toll.
फोटो - 08 टोल से वूम हटाकर गाड़ियां निकालते लोग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
आटा। टोल पर निकलने को लेकर अधिवक्ताओं व कर्मियों में झड़प हो गई। आरोप है कि अधिवक्ता तीन गाड़ियों को बिना टोल देकर निकाल ले गए जबकि कर्मियों ने एक गाड़ी को नहीं निकलने दिया। पुलिस जब तक पहुंचती तब तक गाड़ियां जा चुकी थीं। टोल कर्मियों का कहना है कि अधिवक्ताओं ने उनसे अभद्रता की है।
Trending Videos

आटा टोल के कर्मचारियों का कहना है कि बुधवार की रात अधिवक्ता लिखी चार गाड़ियां पहुंचीं। टोल टैक्स मांगे जाने पर गाड़ी सवारों ने भुगतान से इन्कार कर दिया। उन्होंने स्वयं को बारा टोल का हवाला देते हुए टोल मुक्त बताते हुए गाड़ियां निकालने की जिद पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर टोल कर्मियों और गाड़ी सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा टोल बूम को हटाकर गाड़ी जबरन निकालने का प्रयास किया गया। इससे टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही टोल मैनेजर अंकेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और गाड़ी में मौजूद लोगों से नियमानुसार टोल टैक्स देने की बात कही, लेकिन गाड़ी सवार लगातार बारा टोल का हवाला देते रहे।
काफी देर तक चले विवाद के बाद चार में से तीन गाड़ियां जबरन टोल पार कर निकल गईं जबकि एक गाड़ी को कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर वापस मोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई, तब तक विवाद में शामिल लोग टोल प्लाजा से निकल चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टोल प्लाजा का मुआयना किया और टोल कर्मियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
टोल मैनेजर अंकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुल चार गाड़ियां थीं। जिनमें से तीन गाड़ियां जबरन निकल गईं जबकि एक गाड़ी को वापस भेज दिया गया। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed