{"_id":"69600b719ebb764e3805d587","slug":"officials-arrived-after-crops-were-submerged-due-to-minor-overflow-orai-news-c-224-1-ori1005-138943-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: माइनर ओवरफ्लो से फसलें जलमग्न होने पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: माइनर ओवरफ्लो से फसलें जलमग्न होने पर पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। माइनर के ओवरफ्लो होने से खेतों में पानी भरने और फसलों को नुकसान पहुंचने के मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बृहस्पतिवार दोपहर बैरई गांव पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया और नहर विभाग के अधिकारियों को पानी का प्रवाह नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
बुधवार को बैरई गांव के किसानों ने तहसीलदार अभिनव तिवारी से मुलाकात कर माइनर ओवरफ्लो होने की शिकायत की थी। किसानों ने बताया था कि गांव के पास स्थित माइनर के टेल की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण पानी नाले तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे माइनर ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में फैल रहा है और खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं।
इस समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और माइनर से खेतों में भर रहे पानी व फसलों को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरफ्लो हो रहे पानी को खेतों की ओर जाने से तत्काल रोका जाए। इसके लिए अतिरिक्त पानी को पंप के माध्यम से बाहर निकालने की कार्रवाई भी शुरू कराई गई।
एसडीएम ने नहर विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को प्रभावित किसानों की फसलों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे की राहत कार्रवाई की जा सके। वहीं, किसान देवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पानी का प्रवाह अभी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुआ है, जिससे कई किसानों की फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। किसानों ने माइनर की नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।
Trending Videos