{"_id":"69c18c74cb0a7772a90d7025","slug":"people-were-frightened-by-the-roar-of-fighter-jets-in-the-sky-climbing-onto-rooftops-to-watch-the-scene-orai-news-c-224-1-ori1005-142030-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आसमान में फाइटर जेट की गड़गड़ाहट से सहमे लोग, छतों पर चढ़कर देखने लगे नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आसमान में फाइटर जेट की गड़गड़ाहट से सहमे लोग, छतों पर चढ़कर देखने लगे नजारा
विज्ञापन
फोटो - 26 आसमान में उड़ते फाइटर जेट। ग्रामीण
विज्ञापन
उरई। सोमवार को शहर और आसपास के इलाकों में आसमान में अचानक फाइटर जेटों की तेज गड़गड़ाहट सुनाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आसमान में 8 से 10 लड़ाकू विमानों की आवाजाही देखी गई, जिससे लोग सहम गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई फाइटर जेट काफी नीचे उड़ान भरते नजर आए, जिससे उनकी आवाज और भी ज्यादा तेज सुनाई दी। अचानक तेज गर्जना के साथ गुजरते विमानों को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोग तो इस नजारे को करीब से देखने के लिए अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ विमान बेहद कम अंतराल में उड़ते नजर आए। करीब 7-8 मिनट के भीतर ही 4 से 5 फाइटर जेट आसमान में दिखाई दिए, जबकि दो विमान एक-दूसरे के आगे-पीछे उड़ते हुए देखे गए। लगातार हो रही इस गतिविधि से क्षेत्र में कौतूहल और चिंता दोनों का माहौल बना रहा।
विमानों की आवाजाही को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। कुछ लोग इसे अंतरराष्ट्रीय हालात- ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव- से जोड़कर देख रहे थे, तो वहीं कुछ लोगों ने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित गतिविधियों को लेकर भी कयास लगाए। हालांकि, कई जानकारों ने इसे नियमित सैन्य अभ्यास का हिस्सा बताया।
प्रशासन की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन या वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की उड़ानें अक्सर प्रशिक्षण और सुरक्षा तैयारियों के तहत की जाती हैं।
लोगों में जिज्ञासा के साथ दहशत भी
फाइटर जेटों की अचानक और बार-बार आवाजाही से जहां लोगों में उत्सुकता देखने को मिली, वहीं तेज आवाज और कम ऊंचाई पर उड़ान भरने के कारण कई लोग सहम भी गए। दिनभर यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
Trending Videos