सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rani Sunita won the badminton tournament.

Jalaun News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में रानी सुनीता ने मारी बाजी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rani Sunita won the badminton tournament.
विज्ञापन
उरई। बरेली में 9 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट द्वितीय राय बहादुर लाला शिव प्रसाद मेमोरियल मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जालौन की अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रानी सुनीता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अनुभवी खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में महिला डबल्स 40 से अधिक आयु वर्ग में रानी सुनीता ने गाजियाबाद की अदिति पटवाल के साथ मिलकर शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में इस जोड़ी ने गाजियाबाद की संगीता और सुमन की जोड़ी को सीधे सेटों में 21- 9 और 21- 11 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रानी सुनीता प्राथमिक विद्यालय कदौरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया गया था।
Trending Videos


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डी. एल. खट्टर ने रानी सुनीता को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed