सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rare photographs and postage stamps related to Swami Vivekananda were displayed.

Jalaun News: स्वामी विवेकानंद से जुड़े दुर्लभ चित्र और डाक टिकटों का किया प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rare photographs and postage stamps related to Swami Vivekananda were displayed.
विज्ञापन
उरई। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में इन्टैक उरई अध्याय, प्रांतीय कला धरोहर समिति, संस्कार भारती एवं भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा ने चूड़ी वाली गली स्थित संध्या पुरवार के निवास पर एक विशेष वीथिका का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। वीथिका में स्वामी विवेकानंद के बचपन, उनके माता-पिता, गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस के साथ-साथ अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन से संबंधित दुर्लभ चित्र प्रदर्शित किए गए। इसके अतिरिक्त, डाक विभाग की ओर से जारी किए गए विभिन्न डाक टिकट, लघु डाक टिकट पत्रक और श्रीलंका के डाक विभाग की ओर से जारी डाक टिकट भी दर्शकों के आकर्षण के केंद्र बने। वीथिका का शुभारंभ एआरटीओ राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रदर्शित चित्रों की विविधता और दुर्लभता पर आश्चर्य व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. उमाकांत गुप्ता, ऊषा निरंजन, प्रियंका अग्रवाल, दर्श सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed