सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenage girl, upset by father's beatings, hanged herself to death

Jalaun News: पिता की मारपीट से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl, upset by father's beatings, hanged herself to death
विज्ञापन
कुठौंद। शराबी पिता की आए दिन की मारपीट से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल की।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के कैथवा गांव निवासी राधेलाल वाल्मीकि की बेटी पि्रयंका (16) ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि राधेलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है। पूरा परिवार मध्य प्रदेश के जिला भिंड स्थित मछंड में मजदूरी करने गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में वापस लौटे थे, बताया कि राधेलाल शराब का आदी है। प्रतिदिन वह शराब पीकर घर आता था। इससे उसका परिजनों से प्रतिदिन विवाद हो रहा था। मंगलवार को उसने बच्चों व पत्नी के साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि इसी के चलते किशोरी फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed