{"_id":"69bd94344542885ae108a368","slug":"the-attackers-who-came-in-a-car-opened-fire-on-the-youth-orai-news-c-224-1-ori1005-141886-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार से आए हमलावरों ने युवक के ऊपर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार से आए हमलावरों ने युवक के ऊपर की फायरिंग
विज्ञापन
फोटो - 02 मेडिकल कॉलेज में भर्ती सोनू राजावत। संवाद
विज्ञापन
उरई। घर के बाहर बाइक पर बैठे युवक पर कार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। युवक शरीर में आठ जगह छर्रे लगे हैं। हमलाकर मौके से कार लेकर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी सोनू राजावत (32) लहचूरा गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर बृहस्पतिवार की देर रात घर लौटे थे। उसी समय वह बाइक लेकर घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान कार से उतरे अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे उनके शरीर में लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर भाग गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। कार सवार पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में मची दहशत
युवक सोनू अकेला बाइक में बैठा था, जबकि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर पहले ही कार से वहां पहुंच गए थे, सोनू की लोकेशन और कोई दे रहा था। सोनू ने बताया कि जैसे ही वह आया कि ताबड़तोड़ गोलियां उसके ऊपर चला दीं गईं। गोलियों की आवाज सुनकर रात में लोग घरों के बाहर निकल पड़े और वहां अफरातफरी मच गई। गोलियों चलने से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
वर्जन
जानकारी के बाद घटनास्थल पर जाकर जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- राजीव कुमार शर्मा, सीओ सिटी
Trending Videos