{"_id":"6972781be70a63ec23063346","slug":"the-construction-at-the-exhibition-ground-was-stopped-by-the-sdm-orai-news-c-224-1-ori1005-139518-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नुमाइश मैदान में निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नुमाइश मैदान में निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नुमाइश मैदान में हो रहे निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह सख्त हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाते हुए समाज कल्याण विभाग एवं पट्टाधारक से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य स्थगित रहेगा।
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामपाल ने समाज कल्याण मंत्री रहते हुए नुमाइश मैदान में अनुसूचित वर्ग के लोगों को व्यवसाय के लिए पट्टे आवंटित किए थे। इनमें से कुछ स्थानों पर निर्माण तो हुआ, लेकिन व्यवसायिक उपयोग के बजाय कई लोगों ने आवास बना लिए। इसी क्रम में गुरुवार को एक पट्टाधारक द्वारा नया निर्माण शुरू किया गया था, जिसकी शिकायत ठक्कर बापा इंटर कॉलेज प्रशासन ने एसडीएम से की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया। एसडीएम ने बताया कि पट्टे समाज कल्याण विभाग द्वारा रेंट लीज पर दिए गए थे। यदि शर्तों का उल्लंघन पाया गया तो किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। (संवाद)
Trending Videos