सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The contracting agency was reprimanded for cutting the beam to install electrical fittings.

Jalaun News: बीम काटकर बिजली फिटिंग करने पर कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The contracting agency was reprimanded for cutting the beam to install electrical fittings.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

उरई। सचिव व जिले के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। 20.82 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में फिनिशिंग संतोषजनक न मिलने और बीम में विद्युत फिटिंग के लिए कटर से कट लगाने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।
कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव ने कहा कि बीम जैसे संरचनात्मक भागों में किसी भी प्रकार की कटाई नियमों के विरुद्ध है, इससे भवन की मजबूती प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कड़ी चेतावनी दी। इंद्र विक्रम सिंह ने विकास भवन सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं व जनपद में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली आईडी योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई और विशेष अभियान चलाकर शेष पात्र परिवारों की फैमिली आईडी तत्काल बनाए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, सीडीओ केके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed