{"_id":"69653e34e1ec97e0f9020cbe","slug":"the-female-police-officer-will-appear-in-court-today-orai-news-c-224-1-ori1005-139098-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आज न्यायलय में होगी महिला सिपाही की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आज न्यायलय में होगी महिला सिपाही की पेशी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कुठौंद थाना प्रभारी की मौत के मामले में बंद महिला सिपाही की कोर्ट में मंगलवार को पेशी होगी। पिस्टल की गोली लगने से थाना प्रभारी की मौत हुई थी। थाना प्रभारी की पत्नी ने महिला सिपाही पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से वह जेल में बंद है। कुठौंद थाने के सरकारी आवास में छह दिसंबर की रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की गोली लगने से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला था। पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई थी। पिस्टल थाना प्रभारी की थी।
घटना के तुरंत बाद कोंच में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा उनके आवास से चिल्लाती हुई बाहर आई और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी देकर मौके से भाग निकली। उसके भागने की फुटेज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दी थी। इसके बाद कुठौंद थाने में मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। तभी से वह जेल में बंद है। मंगलवार को मीनाक्षी शर्मा की कोर्ट में पेशी है। उसे जिला कारागार से कोर्ट लाया जाएगा।
Trending Videos