Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Jalaun News
›
The post office reservation center has been closed for four months, causing inconvenience to people.
{"_id":"69600c0c7e0b49c2ae04f736","slug":"the-post-office-reservation-center-has-been-closed-for-four-months-causing-inconvenience-to-people-orai-news-c-224-1-ori1005-138949-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चार माह से बंद डाकघर का आरक्षण केंद्र, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चार माह से बंद डाकघर का आरक्षण केंद्र, लोग परेशान
जालौन। नगर के उप मुख्य डाकघर में वर्ष 2013 से संचालित रेलवे आरक्षण केंद्र की खिड़की को लगभग चार माह पूर्व बंद कर दिया गया है। ऐसे में नगर व क्षेत्र के लोगों को आरक्षण के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ रहा है। नगरवासियों ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर रेलवे आरक्षण सुविधा बहाल कराने की मांग की है।
Trending Videos
नगर निवासी अशफाक राईन, जावेद आदि ने रेल मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि नगर के उपमुख्य डाकघर में वर्ष 2013 में रेलवे मंत्रालय द्वारा रेलवे आरक्षण खिड़की संचालित की गई थी। इस खिड़की के माध्यम से आम जनता को आरक्षित एवं तत्काल टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलती थी। यह सुविधा तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में तत्कालीन सांसद डॉ. घनश्याम अनुरागी व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल के प्रयासों से मिली थी। इसके शुरू होने से नगर व क्षेत्र के लोगों को राहत मिली थी। इस सुविधा के चलते ग्रामीण क्षेत्र और नगर क्षेत्र के लोगों को आरक्षित टिकट के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर उरई जाने की मजबूरी से मुक्ति मिल गई थी। इससे समय और धन दोनों की बचत होती थी। खासकर गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों के लिए यह व्यवस्था बेहद उपयोगी साबित हो रही थी लेकिन 12 सितंबर 2025 को विभाग द्वारा यह रेलवे आरक्षण खिड़की बंद कर दी गई। आरक्षण सुविधा बंद होने से लोग परेशान हैं। दिव्यांगों, बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, अब उन्हें आरक्षण के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए उरई जाकर सुबह-सुबह तत्काल टिकट लेना लगभग असंभव हो गया है। समय और धन खर्च होता है वह अलग है। उन्होंने रेल मंत्री से मांग करते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस में स्थित रेलवे आरक्षण खिड़की को दोबारा चालू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।