{"_id":"69712b193e2080c92a0c7a16","slug":"the-teenager-fell-into-the-tank-after-being-slapped-by-her-sister-the-investigation-revealed-orai-news-c-224-1-ori1005-139492-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बहन के थप्पड़ से टैंक में गिरी थी किशोरी, पूछताछ में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बहन के थप्पड़ से टैंक में गिरी थी किशोरी, पूछताछ में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। कस्बे में छह फीट गहरे पानी के टैंक में मिली 13 वर्षीय किशोरी की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पेंटिंग बनाने को लेकर हुए आपसी मजाक और विवाद के दौरान बड़ी बहन के थप्पड़ से छोटी बहन का संतुलन बिगड़ गया और वह दीवार से सिर टकराने के बाद पानी के टैंक में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बड़ी बहन को पकड़ लिया है। घटना के बाद से वह घर से निकल गई थी।
पुलिस के अनुसार, कस्बा निवासी व्यक्ति पेंटिंग का काम करता है। उनके परिवार में पत्नी, बड़ी बेटी और छोटी बेटी (13) रहती थी। रविवार शाम पत्नी पड़ोस में आयोजित जन्मदिन समारोह में गई थीं। लौटी तो देखा कि उसकी छोटी बेटी का शव घर में बने टैंक में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसके सिर में चोट लगने के निशान पाए गए थे। इस पर पुलिस का शक हत्या की ओर गहरा गया था। पुलिस ने बताया कि बड़ी बहन पेंटिंग बना रही थी, जिस पर छोटी बहन ने मजाक किया। इससे नाराज होकर बड़ी बहन ने उसे थप्पड़ मार दिए। इससे छोटी का सिर दीवार से टकराया और वह पास ही बने छह फीट गहरे पानी के टैंक में गिर गई।
घटना के बाद घबराई बड़ी बहन घर से बाहर निकल गई। देर रात जब मां घर लौटीं तो छोटी बेटी घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद जब पानी के टैंक को देखा गया तो उसमें किशोरी का शव उतराता मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
न रोने पर हुआ शक, पूछताछ में टूटी किशोरी
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन छोटी बहन की मौत के बाद बड़ी बहन के न रोने और उसके असामान्य व्यवहार से पुलिस को संदेह हुआ। सीओ अर्चना सिंह ने सख्ती से पूछताछ की तो बड़ी बहन टूट गई और उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली।
गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार दोनों बहनों में आए दिन विवाद होता रहता था। मां की तहरीर पर बड़ी बहन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos