{"_id":"6a650f6fcf6176b17f090fc4","slug":"the-uncle-nephew-duo-used-to-set-out-to-extort-money-yogi-orai-news-c-224-1-ori1005-147309-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के लिए निकल पड़ती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के लिए निकल पड़ती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवाओं को भी अपने संबोधन के केंद्र में रखा। रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को युवाओं की आकांक्षाओं की सरकार बताया, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। सपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि पहले जब नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी भी वसूली करने निकल पड़ती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा अवसर चाहता है, तुष्टिकरण और परिवारवाद नहीं। सपा सरकार में नौकरियों में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ। जाति विशेष के लोगों को ही नौकरी मिलती रही। भाजपा ने नौ लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हजारों युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाया जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले युवाओं को नौकरी के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब सरकार उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करा रही है। उनका कहना था कि सरकार की कोशिश नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले युवा तैयार करने की है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के सच्चे हितैषी हैं और उनकी सोच का केंद्र देश का युवा है। भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास युवाओं के भविष्य का कोई स्पष्ट विजन नहीं है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और युवाओं को गुमराह करने की राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा विकास, कौशल और रोजगार के आधार पर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीतिक सफलता के पीछे देश का युवा वर्ग सबसे बड़ी ताकत है। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश का युवा विपक्ष भ्रामक प्रचार को समझ रहा है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दिल्ली के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री अपने भाषण में बार-बार युवाओं उल्लेख करते रहे। चूंकि पहली बार के मतदाता व युवा वर्ग भाजपा को अधिक वोट करता है, इसलिए पार्टी युवाओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के संबोधन में युवा और प्रधानमंत्री पर भरोसा इसी रणनीति का हिस्सा रहा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक विनोद कुमार चतुर्वेदी, विधायक गौरी शंकर वर्मा, विधायक मूलचंद निरंजन, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधान परिषद सदस्य बाबू लाल तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बाबा बालक दास, कोऑपरेटिव बैंक के सभापति बृजभूषण सिंह मुन्नू, अपना दल के अध्यक्ष अनिल कोदारी, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद उरई की अध्यक्ष गिरिजा चौधरी, नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद जालौन के अध्यक्ष नेहा पुनीत आदि मौजूद रहे।