{"_id":"6a65100aa54eb49d55053901","slug":"young-man-takes-his-own-life-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1005-147288-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम हेमनपुरा डेरा में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हेमनपुरा निवासी रामप्रसाद (45) ने शनिवार सुबह कच्चे मकान की बल्ली के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र सुरेश और पवन तथा पुत्री हेमा को छोड़ गया है। घटना के बाद पिता प्रभु निषाद समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई आशंका नहीं थी। वहीं थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।