सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three cunning thieves who stole from AC coaches have been arrested.

Jalaun News: एसी कोचों में चोरी करने वाले तीन शातिर पकड़े

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three cunning thieves who stole from AC coaches have been arrested.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

उरई। सीतापुर और पनवेल एक्सप्रेस के एसी कोचों से छह जनवरी को लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी के मामले का जीआरपी ने खुलासा कर दिया है। विशेष टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के निवासी रवीश पासवान, करम कुमार और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। यात्रियों ने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर चोरी की तहरीर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से रवीश पासवान के खिलाफ पहले से तीन मामले और करम कुमार के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रवीश पासवान के पास से एक ट्रॉली बैग, तीन मोबाइल फोन और 4,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। करम कुमार से दो जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी पायल, एक ट्रॉली बैग, तीन मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद मिले हैं।
वहीं, प्रशांत कुमार के पास से एक सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स, एक जोड़ी पायल, बिछिया की डिब्बी, तीन मोबाइल फोन, एक ट्रॉली बैग और 5,500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान ने बताया कि यह गिरोह एसी कोचों में अपनी ड्यूटी का हवाला देकर चढ़ता था। वे ट्रेन के शुरुआती स्टेशनों से ही यात्रियों और कोच की रेकी करते थे।
मौका मिलते ही जेवर, नकदी और कीमती सामान चुरा लेते थे। चोरी के बाद जरूरत का सामान निकालते थे। कपड़ों और बैग को सुनसान जगहों पर फेंक देते थे। इस गिरोह में कुल चार सदस्य थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथे सदस्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed