{"_id":"6a3434a582a5e2662f070a34","slug":"three-youths-drowned-in-the-pahuj-bodies-recovered-after-three-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-145659-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पहूज में डूबे तीन युवक, तीन घंटे बाद शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पहूज में डूबे तीन युवक, तीन घंटे बाद शव मिले
विज्ञापन
फोटो - 10 जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे डीएम व एसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माधौगढ़ (उरई)। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा के पास पहूज नदी में नहाते गया युवक गहरे पानी में चला गया। साथी को डूबता देख दोनों दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। इससे तीनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शव बरामद कर लिए। तीनों शादी समारोह में शामिल होने आए थे। युवकों की मौत के बाद शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
मध्य प्रदेश के मिहोना थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव निवासी चरन सिंह बघेल अपने साढ़ू के यहां मंगरौल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर उसका बेटा जगमोहन बघेल (19), अंतियनपुरा निवासी अवनीश यादव (20), लिधौरा निवासी सुदीप बघेल (16), आशीष यादव, पंकज बघेल, प्रवेंद्र, राहुल बघेल, बलराम बघेल, राजीव बघेल, अमित बघेल, उदयवीर बघेल, छत्तीसगढ़ के निवासी अब्बास, राकेश व सैम सिद्दीकी बाइकों से नदी में नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान नहाते समय सुदीप बघेल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए जगमोहन बघेल और अवनीश यादव नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों लापता हो गए।
साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ अंबुज यादव, कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा और बंगरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश अभियान चलाया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाल लिए। जानकारी पर डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया है।