सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two trains, including the Barrackpore Express, have been cancelled.

Jalaun News: बैरकपुर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेन निरस्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two trains, including the Barrackpore Express, have been cancelled.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos




उरई। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन धीमी गति से हो रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। सोमवार को झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) व कोलकाता से झांसी आने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22197) में निरस्त रही। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) अपने निर्धारित समय दोपहर 2:31 बजे के स्थान पर रात को 11:00 बजे आने की संभावना है। यह ट्रेन 8 घंटा 29 मिनट देरी से चल रही है। वहीं आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104) एक घंटा 30 मिनट, मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12143) एक घंटा 20 मिनट, मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173) एक घंटा 22 मिनट देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) एक घंटा 10 मिनट, लखनऊ से चेन्नई जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस (16094) एक घंटा 5 मिनट, लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (11110) एक घंटा 7 मिनट, लखनऊ से झांसी जाने वाली पैसेंजर (64702) एक घंटा 12 मिनट देरी से आई। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों में फोग डिवाइस लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed