सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two women arrested for stealing Rs 1.68 lakh from bike trunk outside bank

Jalaun News: बैंक के बाहर बाइक की डिकी से 1.68 लाख उड़ाए, पकड़ी गईं दो महिलाएं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for stealing Rs 1.68 lakh from bike trunk outside bank
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बे में दिनदहाड़े बैंक के बाहर चोरी की वारदात सामने आई, जहां युवक द्वारा बाइक की डिग्गी में रखे गए 1.68 लाख रुपये दो महिलाओं ने पार कर दिए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया और रकम बरामद कर ली गई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डिकौली निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर स्टेट बैंक से 1.68 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिकी में रख लिए। इसके बाद किसी काम से दोबारा बैंक के अंदर चले गए। इसी दौरान बाइक के पास खड़ी दो महिलाओं ने मौका पाकर डिकी से रुपये निकाल लिए और वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब प्रदीप कुमार लौटे और डिकी चेक की तो रुपये गायब देख उनके होश उड़ गए। तत्काल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें साफ तौर पर दो महिलाएं डिकी से रुपये निकालते दिखाई दीं। फुटेज के आधार पर बैंक में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को सिहारी चौराहे से पकड़ लिया। उनके पास से पूरी रकम बरामद कर ली गई और युवक को वापस सौंप दी गई।
इसके बाद दोनों महिलाओं को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed