सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Under-construction Bundelkhand entrance gate collapses, seven workers injured, contractor detained

Jalaun News: निर्माणाधीन बुंदेलखंड प्रवेश द्वार गिरा, सात मजदूर घायल, ठेकेदार हिरासत में

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Under-construction Bundelkhand entrance gate collapses, seven workers injured, contractor detained
फोटो - 33 औरैया जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल मजदूर।
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास यमुना पुल से पहले निर्माणाधीन बुंदेलखंड प्रवेश द्वार का लिंटर शटरिंग सहित भरभराकर गिर गया। हादसे में द्वार के ऊपर काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। चर्चा है कि घटिया निर्माण के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस ने घायलों को औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया, यहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos



औरैया सीमा को जोड़ने वाले मार्ग पर करीब 21 लाख रुपये की लागत से प्रवेश द्वार का निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय द्वारा कराया जा रहा है। काम ठेकेदार करा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शटरिंग दो महीने से लगी हुई थी और हाल ही में आई आंधी के चलते ढांचा पहले ही कमजोर हो गया था। शुक्रवार की शाम को लिंटर डालने के दौरान अचानक शटरिंग में लगी एक सपोर्ट (बली) टूट गई। इससे पूरा स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि लेंटर में करीब 100 बोरी सामग्री डाली जानी थी, लेकिन हादसे के समय तक लगभग 30 बोरी ही डाली जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों व मजदूरों की मदद से जेसीबी के जरिए मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला। जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती गोविंद (35), धीरेंद्र (32) व धीरू (40) में गोविंद व धीरेंद्र की हालत गंभीर देख उन्हें औरैया के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों में सुनील (25), रूप सिंह (30), रवि (35), हीरो (32) को सीधे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीएम हेमंत पटेल और सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के निर्देश दिए हैं।
इनसेट
हादसे के वक्त 15 मजदूर काम कर रहे थे
लोगों ने बताया कि छह महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, एक हिस्सा तैयार हो चुका था, जबकि दूसरे हिस्से पर करीब 25 फीट ऊंचाई पर शटरिंग लगाकर लेंटर डाला जा रहा था। घटना के समय पांच मजदूर ऊपर और करीब 15 मजदूर नीचे काम कर रहे थे। मौके पर मजदूर बिना किसी सेफ्टी उपकरण के काम कर रहे थे और नियमानुसार लोहे की मजबूत शटरिंग के बजाय कमजोर व्यवस्था का इस्तेमाल किया गया था।

वर्जन
घटना की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। घायलों को औरैया भिजवाया गया है। - हेमंंत पटेल, एसडीएम

फोटो - 33 औरैया जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल मजदूर।

फोटो - 33 औरैया जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल मजदूर।

फोटो - 33 औरैया जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल मजदूर।

फोटो - 33 औरैया जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल मजदूर।

फोटो - 33 औरैया जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल मजदूर।

फोटो - 33 औरैया जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल मजदूर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed