सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A spark from an LT line caused a fire in the house, burning the household to ashes

Jalaun News: एलटी लाइन से निकली चिंगारी से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A spark from an LT line caused a fire in the house, burning the household to ashes
फोटो-12-एचटी लाइन में फाल्ट से लगी आग। संवाद
विज्ञापन
कालपी। क्षेत्र के ग्राम मंगरौल में बृहस्पतिवार की रात एलटी लाइन में फाल्ट से निकली चिंगारी के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गृहस्वामी को सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
Trending Videos

पीड़ित मइयादीन के अनुसार रात करीब 9 बजे अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन दल को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने में देरी होने से नुकसान बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से आग अन्य घरों तक नहीं फैल सकी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को नुकसान का आकलन करने भेजा गया है और जल्द ही पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed