{"_id":"69d95730afb8a9660b006e04","slug":"the-body-of-a-btc-student-was-found-hanging-orai-news-c-224-1-ori1005-142778-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीटीसी की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीटीसी की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
फोटो - 06 मृतक नंदनी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई। गोपालगंज में किराये के कमरे में बीटीसी की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। फोन न उठने पर भाई ने मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे तो शव लटका मिला। उसका मोबाइल पैर पर रखा था।
हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के जिटकरी गांव निवासी शिवकुमार की पुत्री नंदनी (22) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज निवासी श्यामबाबू के मकान में किराये पर रह रही थी। बृहस्पतिवार को वह कमरे में गई थी। शुक्रवार सुबह जब उसका फोन नहीं लगा तो उसके भाई राहुल ने श्याम बाबू को नंदनी से बात करवाने के लिए कहा। श्याम बाबू जब वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस के साथ अन्य लोगों को जानकारी दी। सभी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो फंदे से शव लटका मिला। उसके पैर पर मोबाइल भी रखा था।
परिजनों ने बताया कि नंदनी बीटीसी की छात्रा थी। वह इसके साथ साथ शहर के भदौरिया क्लासेस में कोचिंग कर रही थी। नंदनी की मां शिवकली ने बताया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को नंदनी से बात हुई थी। वह सामान्य थी। उसने घी भेजने की बात कही थी। बताया कि उसका भाई राहुल दिल्ली में कंपनी में काम करता है। वहीं से उसका पूरा खर्चा भेजता है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
छात्रा के पैर पर मोबाइल मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने फोन करते-करते यह कदम उठाया है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। मोबाइल की भी जांच की जाएगी।
Trending Videos