सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weighing continues even after the purchase is closed at the purchasing center

Jalaun News: क्रय केंद्र पर खरीद बंद होने के बाद भी तुलाई जारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Weighing continues even after the purchase is closed at the purchasing center
विज्ञापन
माधौगढ़। क्रय केंद्र पर मंगलवार शाम बाजरा की तुलाई की सूचना नायब तहसीलदार को दी गई। नायब तहसीलदार केंद्र पर पहुंचे तो बाजरा की छनाई कर रहे पल्लेदार भागने लगे। नायब तहसीलदार ने एक पल्लेदार को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार ने तुलाई होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
Trending Videos


कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में खुले क्रय केंद्र पर मंगलवार की शाम बाजरा की तुलाई की जा रही थी। शासन से 31 दिसंबर तक ही ज्वार, बाजरा की तुलाई के निर्देश थे। क्रय केंद्र पर बाजरा की तुलाई की सूचना नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार को दी गई। नायब तहसीलदार टीम के साथ क्रय केंद्र पहुंच गए। नायब तहसीलदार को देख बाजरा की छनाई कर रहें पल्लेदार भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने दीपक पल्लेदार को मौके से पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। क्रय केंद्र प्रभारी अभिनेंद्र कुमार का कहना है कि बाजरा की 3020.50 क्विंटल तुलाई की जा चुकी हैं। आखिरी ट्रक के लिए लगभग 120 बोरी कम पड़ रहीं थी। इसी को लेकर स्टाक पूरा करने के लिए किसान के बाजरा की तुलाई की जा रही थी।
एसडीएम राकेश कुमार सोनी का कहना है कि बाजरा, ज्वार की तुलाई 31 दिसंबर तक होने का प्रावधान था। इसके बाद तुलाई होना नियम विरुद्ध है। क्रय केंद्र में बाजरा की तुलाई होने की रिपोर्ट जिला विपणन अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed