सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Within 24 hours of the MLA's assurance, bulldozers were used to demolish shops in the market.

Jalaun News: विधायक के आश्वासन के 24 घंटे के भीतर ही मंडी की दुकानों पर चला बुलडोजर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Within 24 hours of the MLA's assurance, bulldozers were used to demolish shops in the market.
फोटो-18-मंडी में अतिक्रमण हटाए गए स्थान को देखते सदर विधायक। संवाद
विज्ञापन
जालौन। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के आश्वासन के बाद भी 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने मंडी में अस्थायी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। इसको लेकर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया।
Trending Videos

गल्ला मंडी में अस्थारी दुकानों को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है। कुछ दुकानों को प्रशासन ने पहले ही हटवा दिया था। अन्य दुकानों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसको लेकर गल्ला व्यापार कल्याण समिति के पदाधिकारियों समेत मंडी के व्यापारियों ने शनिवार की शाम समिति के कार्यालय में सदर विधायक विधायक गौरीशंकर वर्मा से बात करके हस्तक्षेप की मांग की थी। सदर विधायक ने आश्वासन दिया था कि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। दोनों के बीच सामंजस्य और सहमति के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडी के सभापति और सचिव से भी बात की थी और आगे की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी देने की भी बात कही थी। इसके बाद भी आश्वासन 24 घंटे भी नहीं टिक पाया। रविवार की सुबह ही लगभग 11 बजे जब गल्ला मंडी के व्यापारी भी नहीं पहुंचे थे, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, मंडी सचिव अंकित गुप्ता कोतवाली पुलिस के साथ मंडी में पहुंच गए और जेसीबी से अस्थायी दुकान को ढहा दिया। इसकी जानकारी जब गल्ला व्यापारियों को हुई तो उन्होंने रोष व्यक्त किया और आगे की कार्रवाई को लेकर कार्यालय में बैठक भी की। बैठक में मंडी में अनिश्तिकालीन हड़ताल की बात चल रही थी।
जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन मंडी भी पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों के साथ होने की बात कही। शाम को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल भी मंडी में पहुंचे। उन्होंने जहां अस्थायी दुकानों को हटाए जाने वाले स्थान को देखा। इसके बाद व्यापार समिति के कार्यालय में पहुंचकर गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेेमदास गुप्ता व मंडी सचिव अंकित गुप्ता को बुलाकर उनसे बात की। इसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी से व्यापारियों को हटाया नहीं जाएगा। तीन दिन बाद उनके व्यापार के लिए कोई न कोई व्यवस्था की जाएगी। मंडी सचिव अंकित गुप्ता का कहना है कि किनारे पर दुकानों को स्थान दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।
इसके बाद व्यापारी संतुष्ट हुए। समिति के अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा तीन दिन का समय दिया गया है। यदि इस दौरान बात नहीं मानी जाती है तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर संदीप तिवारी, श्यामू गुर्जर, महेंद्र कुशवाहा, मनोज गुप्ता, मानसिंह वर्मा, धर्मेंद्र दीवौलिया, बाबा तिवारी, लालू गुप्ता, अशोक गुप्ता, कुलदीप वर्मा, राजेश आदि रहे।



इनसेट
कैबिनेट मंत्री से भी की थी फरियाद
जालौन गल्ला मंडी व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने इससे पूर्व चार जनवरी को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी उरई में मुलाकात की थी और उन्हें मामले की जानकारी दी थी। समिति अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस बाबत उद्यान मंत्री दिनेश सिंह और डीएम से भी बात की थी। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई।



व्यापारियों को आश्वासन दिया था। दुकानों को तोड़ने की जानकारी मिली है। इसमें अधिकारियों से बात की जा रही है।



गौरीशंकर वर्मा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed