सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's body found hanging; murder suspected.

Jalaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; murder suspected.
विज्ञापन
कालपी। महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला के भाई ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos


कालपी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढ़ा खास निवासी बाबू सिंह की पत्नी शांति (32) का शव गुरुवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी श्रीराम निषाद ने कालपी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।इसमें बताया कि उसकी बड़ी बहन शांति को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया और मार दिया। आरोप है कि बहन के ससुर, सास, दो ननद व पति ने मार दिया है। वह अक्सर धमकी देते थे कि शांति को मारकर दूसरी शादी कर लेंगे। इसी के चलते अक्सर उसके साथ मारपीट होती थी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed