{"_id":"699771a746bf8980e905cf27","slug":"a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-deputy-directors-office-under-suspicious-circumstances-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-743395-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: उपनिदेशक कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: उपनिदेशक कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक, नहीं हो सकी शिनाख्त
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। शव करीब तीन दिन पुराना है।
फांसी।
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
चंद्रशेखर आजाद तिराहे के पास स्थित उपनिदेशक कृषि कार्यालय परिसर के भीतर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार दोपहर तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों के तलाशने पर शव का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर में रखवाया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कृषि विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर को उपनिदेशक कार्यालय के पास से तेज बदबू आ रही थी। खोजने पर दीवार के पीछे एक युवक इंटरनेट केबल से बनाए फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। शव मिलने से कार्यालय में सनसनी फैल गई। कर्मचारी भी बाहर निकल आए।
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। शव करीब तीन दिन पुराना है। उसके पास से शिनाख्त संबंधी कोई कागज नहीं मिल सका। इस वजह से उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं कराई जा सकी। उसके शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
Trending Videos