सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CBSE 12th Result: Aarav Verma of Mount Litera Zee School in Jhansi tops the district

CBSE 12th Result: झांसी में माउंट लिट्रा जी स्कूल के आरव वर्मा ने किया जिला टाॅप, हासिल किए 98.4 फीसदी अंक

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सार

माउंट लिट्रा जी स्कूल के आरव वर्मा ने 98.4 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है, जबकि सेंट जेवियर्स स्कूल की कशिश 97.4 फीसदी और मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ऐश्वर्या वैभव व महात्मा हंसराज पब्लिक स्कूल के निकुंज सक्सेना 96.2 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

CBSE 12th Result: Aarav Verma of Mount Litera Zee School in Jhansi tops the district
सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

झांसी। सीबीएसई ने बुधवार को बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए। माउंट लिट्रा जी स्कूल के आरव वर्मा ने 98.4 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है, जबकि सेंट जेवियर्स स्कूल की कशिश 97.4 फीसदी और मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ऐश्वर्या वैभव व महात्मा हंसराज पब्लिक स्कूल के निकुंज सक्सेना 96.2 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।


परीक्षा परिणाम जानने के लिए बुधवार सुबह से ही विद्यार्थी उत्सुक रहे। दोपहर 12 बजे के बाद जब परिणाम सामने आया तो चेहरे चमक उठे। माउंट लिट्रा जी के छात्र आरव ने बाजी मारते हुए जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। उसे बधाई देने वाले लोगों का उसके घर आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 फीसदी विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
जिले भर में सीबीएसई के 60 स्कूल हैं। 4503 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। बुधवार को आए परिणाम में 80 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। केंद्रीय विद्यालय तृतीय का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा। 62 बच्चों में सभी पास हुए। विद्यार्थी लोकेश 92.4 ने स्कूल टॉप किया। सन इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम भी बेहतर रहा। वाणिज्य वर्ग में समृद्धि अग्रवाल ने 96.6 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया। आराध्या अग्रवाल ने 94.4 फीसदी, इशिता यादव ने 91 व तनिष्का ने 88 फीसदी अंक हासिल किया।
विज्ञापन



इंटरमीडिएट के टाप-10 विद्यार्थियों की सूची
1-आरव वर्मा-98.4-माउंट लिट्रा जी स्कूल
2-कशिश-97.4-सेंट जेवियर्स स्कूल
3-ऐश्वर्या वैभव-96.2-मॉडर्न पब्लिक स्कूल
3-निकुंज सक्सेना-96.2-हंसराज मॉडर्न पब्लिक स्कूल
4-सौम्या मलिक-95.8 माउंट लिट्रा जी स्कूल
5-कल्पना दूबे-95-ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल
6-सिद्ध नामदेव-94-एचएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल
6-अनन्या अरोरा-94-बाला जी पब्लिक स्कूल
6-नूपुर अस्थाना-94-माउंट लिट्रा जी स्कूल
7-वैष्णवी यादव-93.8-शेयरवुड स्कूल
8-आकर्ष गुप्ता-93.4-बाला जी पब्लिक स्कूल
8-कुमकुम यादव-93.4-द आर्यन पब्लिक स्कूल
8-प्राची भाष्कर-93.4-ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल
9-सिद्धांत वर्मा-93.2-माउंट लिट्रा जी स्कूल
10-स्नेहा साहू-93-ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल
10-इलिमा बानो-93-एल्प लाइन पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed