{"_id":"6a710629b0e57df3a10a203d","slug":"four-miscreants-in-an-auto-rickshaw-robbed-an-elderly-man-of-his-money-at-gunpoint-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-847889-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ऑटो सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बुजुर्ग से लूटे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ऑटो सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बुजुर्ग से लूटे रुपये
Tue, 04 Aug 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल के पास स्थित ग्रामीण बैंक शाखा से 27 जुलाई को रुपये निकालकर घर लौट रहे बुजुर्ग से ऑटो सवार चार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर 12 हजार रुपये लूट लिया। भुक्तभोगी का कहना है वारदात के बाद वह डर गए थे। सोमवार को नवाबाद थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मेडिकल कॉलेज के आसपास लगे कैमरों को तलाशने में जुटी है।
कोछा भांवर निवासी सियाराम यादव (72) खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया 27 जुलाई की दोपहर 12:20 बजे वह ग्रामीण बैंक से 12 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। पैसा उन्होंने अंदर की जेब में रख लिए। मेडिकल रोड पर एक ऑटो चालक ने उन्हें कोछा भांवर जाने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में पहले से चार लोग सवार थे। सियाराम का कहना है कि मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-3 के आगे ऑटो रोककर एक युवक ने तमंचा उनके सीने पर तान दिया। साथियों के साथ मिलकर धमकाते हुए 12 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी उसे सड़क पर उतारकर भाग निकल। उनका कहना है घटना से वह काफी डर गए। परिजनों के समझाने के बाद वह नवाबाद थाने पहुंचे।
विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल सिंह ने बैंक समेत मेडिकल रोड के पास पहुंचकर छानबीन की। इसमें बुजुर्ग के बैंक से पैसा निकालने की पुष्टि हुई है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक सियाराम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।