फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After killing one snake, a second one bit the siblings; the incident sparked panic among locals.

Jhansi: एक को मारने के बाद दूसरे सांप ने डसा था भाई-बहन को, घटना ने आसपास के लोगों में फैलाई दहशत

Tue, 04 Aug 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Tue, 04 Aug 2026 02:42 AM IST
सार

तीन दिन पहले घर में दो सांप दिखे थे। उनमें एक को मार दिया गया जबकि दूसरा भाग निकला था। लोगों का कहना है उसी तरह के सांप ने भाई-बहन को एक साथ डसा है।

विज्ञापन
Jhansi: After killing one snake, a second one bit the siblings; the incident sparked panic among locals.
रोते-बिलखते परिजन व मयंक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्पदंश की इस घटना ने हरदौलपुर मोहल्ला में दहशत फैला दी है। आसपास के लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले इस घर से दो सांप निकले थे। उनमें एक सांप को मार दिया गया जबकि दूसरा भाग निकला था। मंयक के ताऊ हरचरण कुशवाहा का कहना है कमरे से दो सांप निकलने के बाद शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए थे। सभी ने मिलकर एक सांप को मार दिया। पार्षद सुशील कुशवाहा ने बताया एक सांप अंदर जाकर छुप गया। सांप पकड़ने वाले भी बुलाए गए। आसपास खुदाई भी की गई, लेकिन सांप का कोई सुराग नहीं मिला था। उसी तरह के सांप ने भाई-बहन को एक साथ डस लिया।
विज्ञापन


जंतु विशेषज्ञों ने 'बदला' लेने की बात को नकारा
आसपास घरों में रहने वाले ग्रामीण इस तरह सांप के काटने को ''बदला'' लेना मान रहे हैं हालांकि चिकित्सक एवं विशेषज्ञ ऐसा नहीं मानते। जंतु विशेषज्ञ डा. अनिल चौहान के मुताबिक सांप के बदला लेने जैसी बात बिल्कुल गलत है। ऐसी घटना महज संयोग है। उनका कहना है कि सांप के बदला लेने की कोई वैज्ञानिक मान्यता नहीं है। यह संभव है कि वह स्थान सांप का प्राकृतिक आवास हो। इस वजह से वहां दो-तीन सांप हों। बारिश में बाहर आकर एक सांप ने हमला कर दिया।
विज्ञापन



बच्चों को करैत सांप ने डसा था
वीडियो में जो सांप दिख रहा है वह करैत है। जंतु विशेषज्ञों के मुताबिक यह सबसे जहरीले सांपों में शुमार है। खासतौर से बुंदेलखंड इलाके में यह सांप बहुतायत पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 घंटे बाद भी मासूम की हालत में नहीं हुआ सुधार, अभी भी वेंटिलेटर पर बच्ची
बड़ागांव के हरदौलपुर मोहल्ला निवासी प्रदीप की छोटी बेटी प्रगति (5) की हालत में सोमवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ। प्रगति एवं उसके भाई मयंक (7) को रविवार तड़के घर के अंदर सोते समय सांप ने डस लिया था। परिजनों का कहना है कि सांप ने पहले प्रगति को डसा था, उसके बिलखने पर मां नेहा उसे उठाकर दूसरे कमरे में चली गई थी। उसके करीब दस मिनट बाद सांप ने उसी बिस्तर में सो रहे मयंक को भी डस लिया। मयंक को सांप ने पांच-छह जगह काटा। इस वजह से उसके शरीर में कई जगह जख्म भी हो गए। मयंक की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई थी। मां नेहा के मुताबिक जब वह कमरे में पहुंची तब बेटे से एक काला सांप लिपटा था, जो उसे 3-4 जगह काट चुका था। वह बिलखते हुए बताती है कि अगर बेटी के साथ बेटे को भी उसी समय उठा लाती, तो आज वह जिंदा होता लेकिन, मुझे पहले सांप दिखा ही नहीं। मासूम बेटे मयंक (7) को गवां बैठी मां नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे के शव से लिपटकर वह पूरे समय बिलखती रही। परिजन उसे किसी तरह समझाते-बुझाते रहे। रोते-रोते वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। होश आने पर वह बेटे को पुकारने लगती है।


चिकित्सक ने यह कहा
सांप के डसने से उसका जहर पूरे शरीर में फैल चुका है। इस वजह से बच्ची की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 72 घंटे में उसके लिए काफी अहम हैं। उसकी सेहत पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। डॉ. शुभदीप ऋषि, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed