{"_id":"6a3af7a4d52efbed9b0147bf","slug":"garautha-solar-parks-command-has-been-changed-now-gail-will-take-over-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-821743-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गरौठा सोलर पार्क की बदली कमान, अब गेल संभालेगी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गरौठा सोलर पार्क की बदली कमान, अब गेल संभालेगी मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। गरौठा में विकसित हो रहे 600 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क की जिम्मेदारी अब हिंदूजा ग्रुप के बजाय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड संभालेगी। तय समय में काम पूरा न कर पाने के कारण हिंदूजा ग्रुप का आवंटन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद करीब दो साल से पिछड़ रहे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए गेल के साथ करार किया गया है।
गेल की ओर से परियोजना में शुरुआती तौर पर करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। उम्मीद है कि अगले साल नवंबर तक यहां से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा के जरिये 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन के लक्ष्य के तहत वर्ष 2022 में गरौठा में 600 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क प्रस्तावित किया गया था। लगभग 3295 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी हिंदूजा ग्रुप को दी गई थी। कंपनी को दिसंबर 2025 तक काम पूरा करना था, लेकिन धीमी गति के कारण समयसीमा पर काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके बाद हिंदूजा ग्रुप ने परियोजना में रुचि कम कर दी। लंबे समय तक काम आगे नहीं बढ़ने के बाद नेडा की ओर से कंपनी का आवंटन निरस्त कर दिया गया। नई एजेंसी की तलाश के बाद पिछले माह गेल के साथ सहमति बनी।
अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क संचालित करने वाली कंपनी टूस्को (टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और यूपीनेडा का संयुक्त उपक्रम) के साथ गेल ने अनुबंध कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) भी हो चुका है। अब जल्द ही गेल की ओर से ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कार्य शुरू कराया जाएगा।
परियोजना अधिकारी जीपी अनुरागी ने बताया कि गेल के साथ करार हो गया है। उम्मीद है कि करीब 15 महीने में परियोजना पूरी कर ली जाएगी।
गेल लगाएगा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम
गरौठा सोलर पार्क में अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। अभी तक सोलर से बनने वाली बिजली को सुरक्षित रखने की व्यवस्था का प्रस्ताव नहीं था। गेल करीब 550 मेगावाट घंटे क्षमता का स्टोरेज सिस्टम लगाएगा। इससे परियोजना की लागत बढ़ेगी, लेकिन बिजली भंडारण की सुविधा मिलेगी। यहां बनने वाली बिजली का उपयोग मुख्य रूप से गेल के औरैया स्थित पाटा पेट्रोकेमिकल प्लांट में किया जाएगा।
रोजाना 30 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क से प्रतिदिन करीब 30 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि सर्दियों में उत्पादन कुछ कम हो सकता है। अनुमान के मुताबिक बिजली उत्पादन की लागत करीब 2.50 रुपये प्रति यूनिट आएगी।
इन गांवों में होना है सोलर पार्क का निर्माण
सोलर पार्क का निर्माण खरौरा, जसवंतपुरा, जलालपुरा, पुरा, शंकरगढ़, सुजानपुरा, नादौल और बरारू गांवों की जमीन पर होना है। इसके लिए 2700 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहीत की गई है।