सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inquiry Initiated Following Complaints of Crop Damage Caused by Crusher

Jhansi News: क्रशर से फसल नुकसान की शिकायत पर जांच शुरू

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Inquiry Initiated Following Complaints of Crop Damage Caused by Crusher
विज्ञापन
झांसी। जिला प्रशासन, खनिज और पर्यावरण विभाग की टीम गुरसराय स्थित क्रशर की जांच के लिए पहुंची। फसल के नुकसान की शिकायत पर क्रशर के आसपास की फसल के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए कृषि विभाग को सौंपा गया। क्रशर पर अन्य मानकों की भी जांच की।
Trending Videos

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने क्रशर से उठने वाली धूल से फसल और लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ने का मामला विधानसभा में उठाया था। उन्होंने कहा था कि गरौठा तहसील के नुनार, चौकरी, हैवतपुरा, हबपुरा, सिर्वो, खैरो, पठा, सगौली आदि और मोंठ तहसील के दासना, पांडोरी, तलौड़, लड़ावरा, बसोवई, पचोवई, पनारी आदि गांवों के किसानों की उपजाऊ भूमि में जगह-जगह लगे क्रशर की डस्ट पहुंच रही है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। पहाड़ों पर ब्लास्ट करने से जनहानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गरौठा सुनील कुमार ने बताया कि तीन विभागों ने मिलकर क्रशर की जांच की है। फसल के नमूने की जांच रिपोर्ट कृषि विभाग दो-तीन दिन में दे देगा। जांच में सामने आए तथ्यों के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed