सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 50 lakhs demanded for dowry, in-laws called on the pretext of settlement and beat her

Jhansi: दहेज के लिए 50 लाख की मांग, समझौते के बहाने बुलाकर ससुरालियों ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 03 Apr 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

विकास अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि शादी में 2.5 करोड़ खर्च किए। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Jhansi: 50 lakhs demanded for dowry, in-laws called on the pretext of settlement and beat her
थाना सीपरी बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीपरी बाजार के प्रेमनगर निवासी विकास अग्रवाल ने दहेज में 50 लाख रुपये मांगने, न देने पर पीटने एवं जान से मार डालने की धमकी देने के आरोप में दामाद समेत उसके परिजनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शादी में 2.5 करोड़ खर्च किए। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos


प्रेमनगर निवासी विकास अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 5 दिसंबर 2024 को जम्मू निवासी विक्रांत सोनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। इसमें सोने-चांदी के जेवरात समेत हीरे के जेवर भी दिए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है पति विक्रांत सोनी, ससुर अनिल सोनी, सास सुनीता सोनी और ननद नेहा सोनी ने अतिरिक्त 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पैसा न देने पर उसकी बेटी को मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करने लगे। विरोध करने पर 4 फरवरी 2026 को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास हुए। 7 मार्च को फरीदाबाद में बातचीत हुई। 8 मार्च को झांसी में समझौते के लिए ससुराल वालों ने बुलाया था। यहां आरोपियों ने उसे बुलाकर धमकाते हुए पिटाई की। विक्रांत ने तमंचा तानकर 50 लाख मांगे।

उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद सीपरी बाजार पुलिस ने पति विक्रांत समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक सभी पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed