सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Day temperature reaches 35 degrees, Uttar Pradesh is the hottest

Jhansi: 35 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, यूपी में सबसे ज्यादा रहा गर्म, आगे एक से दो डिग्री और बढ़ेगा तापमान

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 03 Mar 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार को यह 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम पारा 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

Jhansi: Day temperature reaches 35 degrees, Uttar Pradesh is the hottest
झांसी में तापमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झांसी के दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ऐसे में प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर झांसी रहा। मौसम विभाग ने इस हफ्ते एक से दो डिग्री तक तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई है।
Trending Videos


पिछले हफ्ते ठंडी हवा चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई थी और ये 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया था। बीते बृहस्पतिवार से अधिकतम तापमान में इजाफा होना शुरू हुआ और यह 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। इसके बाद से लगातार दिन के पारा में इजाफा हो रहा है। सोमवार को यह 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम पारा 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि इस हफ्ते दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछली होली से कम रह सकता है पारा
पिछले साल 14 मार्च को होली पड़ी थी, तब दिन का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मगर इस बार होली नौ दिन पहले पड़ रही है। ऐसे में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। यानी कि पिछली बार की होली की तुलना में इस बार दिन का पारा कम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed