सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman commits suicide after a dispute with her husband

Jhansi: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मां को बचाने के लिए बच्चों ने तोड़ी दीवार

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 20 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मां को फंदे से लटका देख बच्चों ने उसे उतारने के लिए दीवार तोड़ी हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा पति शराब पीने का आदी था। इस वजह से दंपती में अक्सर घरेलू विवाद होता था।

Jhansi: Married woman commits suicide after a dispute with her husband
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रक्सा के पुनावली कला गांव में रोजाना के घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों ने मां को फंदे से लटका देख, उसे उतारने के लिए दीवार तोड़ी हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चों ने घटना की सूचना अपने दादा को दी। इसके बाद रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos



पुनावली कला निवासी मनोज अहिरवार की वर्ष 2009 में वंदना (35) से शादी हुई थी। वह अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया मनोज शराब पीने का आदी था। अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसको लेकर दंपती में विवाद होता था। उनके रोजाना के विवाद से पड़ोसी भी परेशान थे। बुधवार रात भी मनोज शराब पीकर घर आया। इसको लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। नाराज होकर वंदना ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मनोज भी घर से चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तब बड़े बेटे देव (14) ने खिड़की से अंदर देखा। वंदना अंदर फंदे से लटकी थी। पहले देव ने अपनी बहन राधिका (9) एवं भाई ऋषभ (7) के साथ मिलकर दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा लोहे की मोटी चादर का था। बच्चे उसे नहीं खोल पाए। इसके बाद तीनों ने मिलकर खिड़की की पतली दीवार तोड़ी, तब तक वंदना की मौत हो चुकी थी। बच्चे ने कमरे में रखे मां के मोबाइल से यह बात दादा को बताई। वह गांव से करीब छह किलोमीटर दूर रहते हैं। उनकी सूचना पर देर-रात पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद शराब के नशे में मनोज भी लौट आया। पत्नी की मौत से वह बदहवास हो उठा। रक्सा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार के मुताबिक पति शराब पीने का आदी था। इस वजह से दंपती में अक्सर घरेलू विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed