फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Son, daughter-in-law, and grandson harassing elderly man to usurp property

Jhansi: संपत्ति हड़पने के लिए बेटा, बहू व नाती कर रहे परेशान, वृद्ध ने एसएसपी से लगाई गुहार, मामला दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 12:54 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 24 Jul 2026 12:54 PM IST
सार

वृद्ध का आरोप है कि नौ साल पहले उन्होंने तीनों बेटों के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। इसके बाद भी उसका छोटा बेटा-बहू और नाती संपत्ति हड़पने की नीयत से लगातार उसे परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Son, daughter-in-law, and grandson harassing elderly man to usurp property
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे, बहू और नाती पर संपत्ति व जेवरात हड़पने के लिए धमकाने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वृद्ध का आरोप है कि नौ साल पहले उसने तीनों बेटों के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। इसके बाद भी उसका छोटा बेटा-बहू और नाती लगातार संपत्ति व जेवरात हड़पने के लिए उसके ऊपर नाजायज दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस ने बेटे, बहू व नाती के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के 48 चैंबर के पास सिविल लाइन में रहने वाले घनश्याम दास प्रेमानी ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से शिकायत की है कि उनके तीन बेटे है। साल 2017 में उन्होंने तीनों में संपत्ति का बटवारा था। बड़ा बेटा योगेन्द्र प्रेमानी (योगी) शुरू से ही अपने परिवार सहित उसके साथ रहता है। जबकि छोटा बेटा भरत प्रेमानी, उसकी पत्नी आरती और नाती धैर्य प्रेमानी झगड़ालू व लालची प्रवृत्ति के होने के कारण पूरा हिस्सा लेने के बाद भी उसके व उसकी पत्नी के नाम की संपत्ति व जेवरात की मांग कर डराते धमकाते है। आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसके योगेंद्र के बेटे की शादी थी, तब 29 सितंबर 2025 को भरत व उसकी पत्नी आरती उसके पास झोकनबाग स्थित एमएस टॉवर आए थे और भरत ने पिस्टल सिर पर रखकर जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की मांग की थी। घबराकर उसने अलमारी में रखे पांच लाख रुपये दिए तो भरत और आरती ने जबरन अलमारी से दो हीरे के हार, तीन हीरे की अंगूठी, सोने के कंगन व कुछ कीमती जेवरात निकाल लिए और धमकी दी कि एक करोड 95 लाख रुपया उसके दिल्ली आवास पर नहीं भिजवाया और जमीन उसके नाम नहीं की तो उसे व उसके बेटे व नाती को गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेगें। तीन अक्तूबर 2025 को उसकी पत्नी और योगेंद्र ने मजबूर होकर उपनिबन्धक कार्यालय में जाकर कुछ प्रापर्टी जिसका भरत के नाम कर दिया। बावजूद भरत व उसका परिवार संतुष्ट नहीं हुआ और नाजायज दबाव बनाते हुए मयंक व योगेन्द्र के विरुद्ध गलत तथ्यों के आधार पर एक झूठा प्रार्थना-पत्र दे दिया और कहने लगा कि योगेंद्र के नाम की संपत्ति उसके नाम करवा दो, नहीं तो योगेंद्र व उसके बेटे को मुकदमा लिखकर जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर भरत, पत्नी आरती व नाती धैर्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिवारिक संपत्ति विवाद का मामला है। घनश्याम दास प्रेमानी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed