{"_id":"6a62834d5b48c772c60a9873","slug":"young-man-shot-at-point-blank-range-in-the-temple-at-a-restaurant-condition-critical-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-841331-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कैफे में विधि छात्र की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कैफे में विधि छात्र की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
Fri, 24 Jul 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:40 AM IST
सार
छात्र संजय अपने साथियों के साथ कैफे में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान एक हमलावर अंदर पहुंचा और नजदीक आकर उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
मृतक छात्र संजय की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खिलौना टॉकीज के पास स्थित द मैड किचन कैफे में बृहस्पतिवार रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विधि छात्र संजय सिंह (33) की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। संजय मूल रूप से हैवतपुर गांव का रहने वाला था। वर्तमान में सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
बृहस्पतिवार रात संजय अपने साथियों के साथ कैफे में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान एक हमलावर अंदर पहुंचा और नजदीक से उन पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवाबाद थाना पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस टीम सहित कई पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश में पुलिस जुटी है। संजय के परिजन, दोस्तों और घटना के समय कैफे में मौजूद लोगों से भी पूछताछ हो रही है। पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति....

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन