{"_id":"6a62d50c40d6e3d6f708f4c3","slug":"jhansi-trader-leader-attacked-inside-his-shop-beaten-with-rods-and-sticks-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: व्यापारी नेता पर दुकान में घुसकर हमला, रॉड व डंडे से पीटा, पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: व्यापारी नेता पर दुकान में घुसकर हमला, रॉड व डंडे से पीटा, पुलिस छानबीन में जुटी
Fri, 24 Jul 2026 08:29 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:29 AM IST
सार
घटना की सूचना पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सभी कोतवाली थाना पहुंचे। जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना शहर कोतवाली, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ाबाजार में परचून की दुकान में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दुकान संचालक पर रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के साथ भी पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकान संचालन व्यापार मंडल के पदाधिकारी है। घटना की सूचना पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सभी कोतवाली थाना पहुंचे। जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ाबाजार में व्यापारी नेता राजेश बिरथरे की परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह पर दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवतियां दुकान पर सामान खरीदने पहुंची। तभी ई-रिक्शा चालक ने युवतियों को टक्कर मार दी। युवतियों से हो रहे विवाद में राजेश बिरथरे ने ई-रिक्शा चालक को झपट दिया। जिससे वह आक्रोशित हो गया। राजेश बिरथरे ने बताया कि रात करीब आठ बजे उक्त ई-रिक्शा चालक अपने साथ करीब 10 से 12 लड़कों के साथ हाथ में लोहे की रॉड व डंडे लेकर आया और दुकान के अंदर उनपर हमला कर दिया। मारपीट देख दुकान के बाहर खड़े राहगीर अजय कुमार ने जब युवकों को रोकना चाहा तो उक्त सभी ने उस पर भी हमला बोल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर व्यापार मंडल के नेता के साथ हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल। व्यापारी नेता संजय पटवारी, अतुल किलपन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित होकर कोतवाली थाने पहुंचे व पूरे मामले की शिकायत की। कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।