सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The corporation took possession of Anthia Talao after cancelling its contract

Jhansi: आंतिया ताल का ठेका निरस्त कर निगम ने लिया कब्जा, बिजली बिल के साथ कई माह से नहीं चुका रहा था किराया

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

फर्म पर करीब 9 लाख रुपये का बकाया हो गया था। कई नोटिस के बाद भी फर्म की ओर से जवाब न देने पर निगम टीम ने उसे सील कर संचालन अपने हाथ में ले लिया।

Jhansi: The corporation took possession of Anthia Talao after cancelling its contract
आंतिया ताल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम प्रशासन ने आखिरकार आंतिया ताल की देखरेख एवं संचालन का ठेका निरस्त करने के बाद उसे सील करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। संबंधित फर्म की ओर से पिछले कई माह से किराया एवं बिजली का बिल नहीं चुकाया जा रहा था। इस वजह से करीब 9 लाख रुपये का बकाया हो गया था।
Trending Videos


स्मार्ट सिटी मिशन के जरिये आंतिया ताल का सुंदरीकरण कराने के बाद 15 सितंबर 2023 को इसके संचालन एवं देखरेख का जिम्मा अयांश मिनरल नामक एजेंसी को सौंपा गया था। इसके एवज में एजेंसी को नगर निगम को किराया के साथ ही बिजली बिल का वहन खुद से करना था। कुछ समय तक तो एजेंसी ने शर्तों के मुताबिक नगर निगम को किराये के तौर पर 65 हजार रुपये अदा किया लेकिन, पिछले करीब चार महीने से उसने किराया जमा करना बंद कर दिया था। बिजली का बिल भी फर्म की ओर से जमा नहीं किया जा रहा था। बिजली का बिल भी करीब 7 लाख रुपये बकाया हो चुका था। कंपनी को नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस दी गई। इसके बावजूद फर्म संचालक ने किराया जमा नहीं कराया। कई नोटिस के बाद भी फर्म की ओर से जवाब न देने पर बुधवार को निगम टीम ने उसे सील कर लिया और संचालन अपने हाथ में ले लिया। अपर नगर आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि संबंधित फर्म को कई बार नोटिस दी गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed