सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The way is clear for the four-lane road from Risala Chungi to Orchha Tigaila

Jhansi: रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक फोरलेन सड़क का रास्ता साफ, शासन ने जारी किए 37.17 करोड़ रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 03 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

जल्द ही निविदा प्रक्रिया कराकर झांसी विकास प्राधिकरण सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराएगा। ऐसे में झांसी नगर से ओरछा आना-जाना आसान हो जाएगा।

Jhansi: The way is clear for the four-lane road from Risala Chungi to Orchha Tigaila
रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला सड़क होगी फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से 37.17 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। जल्द ही निविदा प्रक्रिया कराकर झांसी विकास प्राधिकरण सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराएगा। ऐसे में झांसी नगर से ओरछा आना-जाना आसान हो जाएगा।
Trending Videos


झांसी विकास प्राधिकरण ने फरवरी में शासन को इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। चूंकि, इससे पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से भी शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका था, मगर मंजूरी का इंतजार था। इसी बीच पीडब्ल्यूडी ने जेडीए को सड़क निर्माण के लिए एनओसी दे दी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्ति के अंतिम दिन शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया। बताया गया कि रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक सड़क की लंबाई करीब छह किलोमीटर है। अभी ये सिंगल लेन है। यहां पर स्ट्रीट लाइटें भी न लगी होने से रात में अंधेरा हो जाता है। इससे हादसे का भी खतरा रहता है। ऐसे में फोरलेन बन जाने के बाद ओरछा, मऊरानीपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी आदि आना-जाना आसान हो जाएगा। सड़क चौड़ीकरण में विद्युत खंभे आड़े आएंगे। ऐसे में जेडीए की ओर से विद्युत विभाग को लगभग 30 लाख रुपये इन खंभों को स्थानांतरित करने के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा पेयजल लाइन स्थानांतरित करने के लिए जेडीए की ओर से जल निगम को लगभग तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ मीटर और चौड़ा हो जाएगा मार्ग
मौजूदा समय में रिसाला चुंगी से ओरछा जाने वाली सड़क महज छह मीटर चौड़ी है। जबकि, इस मार्ग से बस समेत बड़े वाहन भी गुजरते हैं। फोरलेन सड़क बनने के बाद यह मार्ग 14 मीटर चौड़ा हो जाएगा। बीच में डिवाइडर भी बनेगा।


रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक फोरलेन सड़क बनेगी। शासन की ओर से 37.17 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर सड़क का काम शुरू करवाया जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed