{"_id":"6a799a262f3ce5abf3088e62","slug":"jhansi-thieves-ransacked-the-locked-house-of-a-doctor-who-had-gone-to-vrindavan-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: वृंदावन गए डॉक्टर के सूने घर को चोरों ने खंगाला, 70 हजार नकदी समेत सामान चोरी, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: वृंदावन गए डॉक्टर के सूने घर को चोरों ने खंगाला, 70 हजार नकदी समेत सामान चोरी, सीसीटीवी में हुए कैद
Mon, 10 Aug 2026 03:08 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:08 PM IST
सार
डॉ. प्रभाकर परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन गए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर नकाबपोश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर।
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी मेडिकल कॉलेज में तैनात बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर के सूने घर को नकाबपोश चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और करीब 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय डॉक्टर परिवार के साथ वृंदावन गए हुए थे।
बताया जा रहा है कि डॉ. प्रभाकर परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन गए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर सोमवार सुबह तड़के करीब तीन बजे नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पहले घर के ताले तोड़े और इसके बाद अंदर रखे सामान को खंगाला। बदमाश घर से करीब 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चार नकापोश दिखाई दे रहे हैं।