{"_id":"6a31b502d9535dfe3108715d","slug":"youths-are-being-duped-on-the-pretext-of-railway-jobs-jhansi-news-c-11-jhs1004-817204-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर युवाओं के साथ बढ़ रही ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर युवाओं के साथ बढ़ रही ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर आर्थिक ठगी के बढ़ रहे मामलों में रेलवे सतर्क हो गया है। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों पर ध्यान न दें। भारतीय रेलवे में सभी भर्तियां निर्धारित नियमों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तथा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के माध्यम से ही की जाती हैं।
डीआरएम ने कहा कि रेलवे द्वारा किसी भी पद पर प्रत्यक्ष भर्ती, बिना परीक्षा नियुक्ति अथवा किसी निजी एजेंसी के माध्यम से चयन की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हाेंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे बिना परीक्षा भर्ती, डायरेक्ट जॉइनिंग, तुरंत नियुक्ति, सीमित योग्यता पर सरकारी नौकरी अथवा निश्चित चयन जैसे दावे पूरी तरह भ्रामक एवं फर्जी हैं। ऐसे विज्ञापनों में रेलवे का नाम, लोगो अथवा विभिन्न रेलवे स्टेशनों के नामों का अनधिकृत उपयोग कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है। इन विज्ञापनों का भारतीय रेलवे अथवा झांसी मंडल से कोई संबंध नहीं है। यदि किसी कार्य को कराने के लिए रेलवे मंडल को आउटसोर्स कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, तो उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप खुली एवं पारदर्शी निविदा (टेंडर) प्रक्रिया अपनाई जाती है। भर्ती संबंधी सूचना की सत्यता केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जांचें तथा नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति, संस्था या एजेंसी को धनराशि का भुगतान न करें।
0000
यह है प्रामाणिक वेबसाइट
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे भर्ती संबंधी सभी प्रामाणिक जानकारी केवल भारतीय रेलवे, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तथा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होती है। ऐसे में युवा अन्य किसी भ्रामक विज्ञापनों पर ध्यान न दें।