{"_id":"69bc445793ca1047d10bedc4","slug":"123-couples-took-the-vows-and-16-muslim-couples-performed-nikah-kannauj-news-c-214-1-knj1008-146265-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 123 जोड़ाें ने लिए फेरे तो 16 मुस्लिम दंपतियों ने किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 123 जोड़ाें ने लिए फेरे तो 16 मुस्लिम दंपतियों ने किया निकाह
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गुरुवार को 139 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इसमें 123 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह करवाया गया। नौ जोड़े किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके। विधायक ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उपहार भेंट किए।
सरायप्रयाग स्थित विमला देवी ब्रजमोहन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छिबरामऊ विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि बेटियां दो कुलों का नाम रोशन करती हैं। ससुराल में पहुंचकर बेटियां ऐसे कार्य करें, जिससे उनके माता-पिता के संस्कारों की सराहना हो। उन्होंने बताया कि जिले की 5123 बेटियों के विवाह कराए जा चुके हैं।
सामूहिक विवाह समारोह में तालग्राम विकासखंड के 60 में से 56, छिबरामऊ के 60 में से 58, छिबरामऊ नगर पालिका के 23 में से 21 तथा सौरिख क्षेत्र के पांच में से तीन जोड़े शामिल हुए। इस दौरान 123 हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्य जगदीप दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया, जबकि 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी जुनैद ने कराया। इस अवसर पर सीडीओ रामकृपाल चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, राहुल पाल, भाजपा जिला महामंत्री हरिबक्श सिंह, रामवीर कठेरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos