{"_id":"69f4f8edcb81b2fdff0c0e2f","slug":"29-connecting-roads-of-the-city-will-be-improved-with-rs-121-crore-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148452-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 1.21 करोड़ रुपये से सुधरेंगे नगर के 29 संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 1.21 करोड़ रुपये से सुधरेंगे नगर के 29 संपर्क मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 29 संपर्क मार्गों व नालियों का शीघ्र ही सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा निविदा जारी कर प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। ठेकेदारों को निविदा के लिए 12 मई तक का समय दिया गया है। राज्य वित्त आयोग द्वारा निर्माण कार्यों पर 1.21 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी।
नगर पालिका के निर्माण अनुभाग में बताया गया कि वार्ड एक के कृष्णानगर में उमेशचंद्र द्विवेदी के मकान से पप्पू मिश्रा के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण तथा एडीएम आवास परिसर में शेड मेट का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड दो हौदापुरवा में महेंद्र सिंह के मकान से राम अवतार के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण तथा एसबीआई बैंक के सामने इंटरलॉकिंग व चेंबर निर्माण कराया जाएगा।
वार्ड तीन कृष्णानगर में अनूप दुबे के मकान से मिश्रा प्लॉट तक सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड पांच काजीटोला में कोतवाली के पास दो बैरिक बनाने व बाथरूम निर्माण का कार्य किया जाएगा। वार्ड आठ गदनपुर बड्डू में धीरज यादव के घर के बाहर सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। वार्ड नौ काजीपुरा में नवी आलम के टाल से बृजेश के मकान होते हुए अरविंद के घर तक तथा मन्नीलाल के मकान से कृष्णाकुमार के मकान तक तथा वार्ड 10 आलमगीरगंज में विष्णु के मकान से गौतम के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाएगा।
वार्ड 11 ग्वाल मैदान गोपाल सुपाल के मकान से आशीष, सुभाष, अरुण के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 12 शेखपुरा में शिबू के मकान से नहीम पप्पू के मकान तक, मास्टर अयूब से हकीम के मकान तक व अकील के मकान से सूफियान के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण किया जाएगा। वार्ड 13 शेखाना में जिल्लू से हर्षवर्धन, सुनील से अभिषेक व अतुल्लाह के मकान से इबने हसन, बबलू के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य होगा। वार्ड 14 हाजीगंज में बदरुल जमां के घर से डामर सड़क पर पैच वर्क का कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड 18, 19 व 24 में भी सड़क व नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
टेंडर प्रक्रिया चल रही है। निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सभी निर्माण कार्य 15 दिवस में पूर्ण किए जाएंगे।
-श्यामेंद्र मोहन चौधरी, अधिशासी अधिकारी
Trending Videos