सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   39 electricity poles were broken and two transformers were damaged in the storm.

Kannauj News: आंधी में 39 बिजली पोल टूटे, दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 02 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
39 electricity poles were broken and two transformers were damaged in the storm.
विज्ञापन
छिबरामऊ। अनौगी, बहवलपुर और गुरसहायगंज क्षेत्र में बिजली से भारी नुकसान हुआ। विभागीय आंकड़ों के अनुसार करीब 25 बिजली के पोल टूट गए, जबकि लगभग 40 इंसुलेटर और 600 मीटर विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कई गांवों और कस्बों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
Trending Videos

बहवलपुर, चपुन्ना, प्रेमपुर क्षेत्र के करीब 385 गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रहने से लोग पूरी रात भीषण गर्मी से जूझते रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षति का आकलन कर मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एक्सईएन राजीव भारती ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जहां-जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां तत्काल टीम भेजकर लाइन दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




11 हजार लाइन का पोल गिरने से मार्ग बाधित

ठठिया। तिर्वा-ठठिया मार्ग पर बाइक एजेंसी के पास 11 हजार लाइन का पोल टूट कर सड़क पर गिर गया, इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। जेई आनंद कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को जल्द बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।





-कन्नौज डिवीजन के बिजली कर्मियों ने रात में ही बहाल की बिजली आपूर्ति
कन्नौज। आंधी से जिले में 39 बिजली पोल टूट गए और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। एक्सईएन मगन सिंह ने बताया कि बहादुरपुर फीडर से जुड़े जिला अस्पताल की बिजली भी आंधी के कारण गुल हो गई थी। रात 1.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। ठठिया क्षेत्र के कई गांवों के पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण ठप हो गई थी, उसे शुक्रवार शाम तक बहाल करा दिया गया। (संवाद)
उपभोक्ता रात भर रहे परेशान
तालग्राम। आंधी-तूफान से जगह-जगह बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। उपकेंद्र तालग्राम-ताहपुर में कई जगह लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। अमोलर प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी और बरसात में एचटी तार और पोल पर तीन जगह पेड़ टूट कर गिर गए, इससे रात भर बिजली सप्लाई बाधित रही। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत करके शुक्रवार को सुबह 10 बजे अमोलर की बिजली आपूर्ति बहाल की, लेकिन कुछ गांव की आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आंधी से प्रभावित फाल्टों को दुरुस्त करके क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed