सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man died after falling into a shop's basement.

Kannauj News: दुकान के बेसमेंट में गिरने से युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A young man died after falling into a shop's basement.
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के ठठिया रोड पर स्थित दुकान के पास एक युवक की बेसमेंट में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय युवक दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बुधवार को मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


क्षेत्र के जयसिंहपुरवा गांव निवासी अनुज कुमार (26) मंगलवार देर रात अनंतराम की किराये की दुकान में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान वह गिलास खिड़की के बाहर फेंकने के लिए उठा, तभी असंतुलित होकर दुकान के बेसमेंट में जा गिरा। घटना के बाद दोस्तों ने उसके सिर पर आई चोट पर प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। रात 10 बजे अनुज को उल्टी हुई जिसमें खून आने लगा। अचानक तबीयत बिगड़ता देख परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed