फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man who was going to pick up his wife from her parents' house died in a road accident.

Kannauj News: पत्नी को मायके से लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man who was going to pick up his wife from her parents' house died in a road accident.
कन्नौज। पत्नी को मायके से विदा कराकर घर लाने निकले एक युवक की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।उसका खून से लथपथ शव महादेवी घाट के आगे सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की शादी महज सात महीने पहले हुई थी। हादसे के बाद नवविवाहिता पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के दलेलपुर सिमरिया निवासी सोनू (23) मिर्जापुर में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार को नौकरी से घर लौटा था। सुबह वह बाइक से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित ससुराल से पत्नी अंजली को लेने जा रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह बहू को लेकर घर लौटेगा लेकिन कुछ ही देर बाद उसके हादसे की खबर पहुंच गई। रास्ते में महादेवी घाट के आगे लोगों ने सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल की बनी मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद दोपहर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जता रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर मां गुड्डी देवी बेसुध हो गईं जबकि पत्नी अंजली की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू और अंजली की शादी तीन दिसंबर 2025 को हुई थी। अभी दोनों की नई गृहस्थी की शुरुआत ही हुई थी कि हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की वास्तविकता सामने आएगी।

बहू के आने का था इंतजार, घर पहुंची मौत की खबर
परिवार को उम्मीद थी कि सोनू ्र पत्नी अंजली को मायके से विदा कराकर घर लाएगा। घर में उसकी राह देखी जा रही थी, लेकिन कुछ घंटों बाद हादसे की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।


मां की आंखों का तारा बुझा
इकलौते नहीं तो भी जवान बेटे की मौत ने मां गुड्डी देवी को तोड़ दिया। सात महीने पहले दुल्हन बनी अंजली के लिए यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं थी। घर में जहां बहू के आने की उम्मीद थी, वहां मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed