फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The freezer at the police station is out of order, and the complainants are left searching for drinking water.

Kannauj News: थाने का फ्रीजर खराब, पेयजल के लिए भटके फरियादी

Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The freezer at the police station is out of order, and the complainants are left searching for drinking water.
ठठिया। थाना समाधान दिवस में शनिवार को फरियादी पेयजल के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। यह नजारा देखकर डीएम ने बीडीओ को फोन कर खराब पड़ा फ्रीजर एक दिन में सही कराने के निर्देश दिए। मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में आठ फरियादियों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं एक महत्वपूर्ण समस्या सामने आई, थाना परिसर में लगा पेयजल फ्रीजर कई दिनों से खराब होने के कारण भीषण गर्मी के बीच फरियादियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। इस लापरवाही का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को फोन कर एक दिन में फ्रीजर सही कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि रविवार तक फ्रीजर सही नहीं हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




-----------

चर्चित रहे मामले:


केस 1- जमीन पर कब्जे को लेकर बच्चों संग पहुंची महिला



जमीन पर कब्जे के मामले में न्याय के लिए भटक रही महिला बच्चों के साथ थाना दिवस में पहुंची और गुहार लगाई। कानपुर नगर के पलिया बुजुर्ग गांव निवासी पीड़िता रीता ने बताया कि पति होरीलाल की मौत हो चुकी है। पति ने वर्ष 2015 में जिले के भदौसी सिसैयन पुरवा में कृषि भूमि खरीदी थी। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद गांव के दबंगों ने उनकी खड़ी फसल जबरन काट ली और जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी शिकायत की गई पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------


केस 2- जबरन मिट्टी भराव का आरोप
थानाक्षेत्र कि कुरसारा गांव निवासी विमला देवी ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोग जबरन खेत में मिट्टी का भराव कर लेवल कर रहे है। समस्या का लेकर पूर्व में थाना व तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हो रहे है।
एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

गुरसहायगंज। थाना समाधान दिवस में चौकी नौरंगपुर क्षेत्र के एक गांव निवास ने गांव के ही युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया। जसोदा चौकी के गांव जलालाबाद निवासी रामबेटी ने निजी प्लाट पर निर्माण कार्य करने से रोकने की शिकायत दर्ज कराई। मझपुर्वा की राजवती ने गांव की एक महिला पर उधार दिए गए रुपये वापस न करने का आरोप लगाया। रामाश्रम चौकी के गांव रौरा निवासी श्यामवीर व रामवीर ने गंगागंज गुरौली के दो लोगों पर चकरोड का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। अनौगी चौकी के गांव बदलेपुर्वा निवासी नीलम देवी ने बनियानी निवासी युवक पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। नौरंगपुर चौकी के गांव सद्दूपुर बांगर निवासी गणेश बाबू ने भूमि पैमाइश की मांग की। अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी ने सुनवाई की। प्राप्त छह शिकायतों में से निस्तारण किसी का नहीं हुआ। संवाद

-----------
फोटो :39: फरियादियों की शिकायतें सुनते एसडीएम व सीओ। संवाद

देवर कर रहा है जमीन पर कब्जा


छिबरामऊ। थाना समाधान दिवस में आयी एक महिला ने बताया कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बाद भी देवर उसकी जमीन कब्जा कर रहा है। इस मामले में एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम तिलोकापुर गांव निवासी मुन्नी देवी ने बताया उनकी पुत्रवधू 10 जुलाई को अपने पिता व भाईयों के साथ सोने-चांदी के जेवर लेकर अपने छह बच्चों को छोड़कर मायके चली गई है। इसके अलावा ग्राम कुंअरपुर जनूं निवासी कल्पना तिवारी, अतिराजपुर निवासी अंजना, नौगाई निवासी सिनोद सिंह ने प्रार्थना पत्र दिए। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी तथा सीओ सुरेश मलिक ने शिकायतें सुनीं। मौके पर आईं आठ शिकायतों में पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed