सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegation of adding names of outsiders to the voter list

Kannauj News: मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation of adding names of outsiders to the voter list
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने शिकायतें सुनीं। सौरिख देहात क्षेत्र के इस्लाम नगर के ग्रामीणों में मतदाता सूची को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े करते हुए शिकायत की कि उनके नाम काट कर कई बाहरी लोगों के नाम जोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने मतदाता सूची की जांच कराने की मांग की है।


गांव के जमालुद्दीन ने बताया कि बीएलओ ने उनके परिवार के सदस्यों के नाम काट दिए हैं। कई ऐसे बाहरी व्यक्तियों के नाम गांव सभा की मतदाता सूची में शामिल कर दिए जो निवासी भी नहीं हैं। ग्रामीण ने डीएम से मतदाता सूची की जांच कराकर छोड़े गए नाम जुड़वाने व बाहरी लोगों के नाम सूची से हटाने की मांग की है। वहीं छिबरामऊ देहात के विशुनपुर हासिलपुर के लोगों ने पूर्वी बाईपास स्थित जमीन का मुद्दा उठाते हुए बताया कि कुछ लोग अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा ले चुके हैं। इसके बाद भी जमीन खाली नहीं कर रहे हैं। शिकायतों पर डीएम ने जांच कर कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। इस दौरान तहसीलदार अभिनव वर्मा, नायब तहसीलदार हिमांशू प्रभाकर, सीओ सुरेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


199 शिकायतों में मात्र 19 का निस्तारण

तहसीलदार अभिनव वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की 91 में 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा पुलिस की 51, विकास की 14, विद्युत की पांच, नगर पालिका छिबरामऊ व चकबंदी की सात-सात, आपूर्ति विभाग की 11, जल निमग की चार, पीडब्ल्यूडी, दिव्यांग कल्याण, एलडीएम, जीएसटी, कृषि विभाग की एक एक, डीपीआरओ व समाज कल्याण की दो दो शिकायतें आईं।
विज्ञापन


डीएम ने मौके पर संशोधित कराई खतौनी

तालग्राम क्षेत्र के ग्राम नरुइया निवासी राजबहादुर ने खतौनी में नाम गलत होने की शिकायत की। डीएम ने मौके पर सही नाम दर्ज कराकर संशोधित खतौनी शिकायतकर्ता को सौंपी। इसके अलावा तालग्राम के रसूलाबाद गोविंदपुर निवासी शबनम बानो, गढ़ी पोखर निवासी रफीक, रसूलाबाद तालग्राम के योगेश प्रताप सिंह, सिलुआपुर के भारत, सरायप्रयाग के प्रमिल कटियार, सिंहपुर के महेश चंद्र, नगला झाबर की जानकी देवी, बहवलपुर की उर्मिला देवी की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

-------------
फोटो :35: संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते एडीएम, एसडीएम। संवाद
संपूर्ण समाधान दिवस में 127 में से 11 निस्तारित

कन्नौज। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर नवनीता राय, एएसपी अजय कुमार ने सुनवाई की। इस दौरान 127 शिकायती पत्र आए, जिनमें से सर्वाधिक 71 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इनमें से राजस्व की 10 व समाज कल्याण से संबंधित एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
केस एक :
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
मोहल्ला हाजीगंज निवासी नेहा ने बताया कि उनका निकाह ठठिया निवासी अल्ताफ के साथ 31 मार्च को हुआ था। निकाह के बाद ससुरालीजन दहेज में पांच लाख मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 27 अप्रैल को पति समेत पीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद 12 मई को घर पर बुलाकर मारपीट की और मोबाइल व जेवर छीन लिए तथा 31 मई काे पति की दुकान का सामान लूट लिया। आरोप है कि ठठिया पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
केस दो :
सुरक्षाकर्मी ने फर्जी मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप
सदर कोतवाली के मोहल्ला चिरैयागंज निवासी बेबी ने बताया कि पति संतोष कुमार तीन वर्षों से एक मील में गार्ड की नौकरी करते हैं। जब तनख्वाह न बढ़ाने पर संतोष ने ड्यूटी करने से मना कर दिया तो झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर मकरंदनगर चौकी में प्रार्थनापत्र दे दिया। अब चौकी पुलिस बच्चाें व उसे चौकी में बुला कर प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed