सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Approval for construction of Ganga Bridge at Chiasar Ghat and Rail Overbridge at Gursahaiganj

Kannauj News: चियासर घाट पर गंगा सेतु व गुरसहायगंज में रेल ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Approval for construction of Ganga Bridge at Chiasar Ghat and Rail Overbridge at Gursahaiganj
विज्ञापन
गुरसहायगंज। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सरकार की व्यय एवं वित्त समिति से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे चियासर घाट पर गंगा नदी सेतु तथा गुरसहायगंज में पुरानी जीटी रोड पर रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा।
Trending Videos

चियासर घाट पर गंगा नदी के ऊपर हरदोई जिले को जोड़ने के लिए 2122.88 मीटर लंबे सेतु के निर्माण हेतु 288.99 करोड़ रुपये की धनराशि का अनुमोदन दिया गया है। इस सेतु के बनने से कन्नौज और हरदोई के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब तक लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्गों से आना-जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अधिक खपत होती है। साथ ही गुरसहायगंज नगर में पुरानी जीटी रोड पर स्थित पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 115 पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आरओबी की लंबाई 694.04 मीटर होगी और इसके निर्माण पर लगभग 89.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पुल बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को निजात मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और व्यापार तथा आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed