सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body of a young woman was found hanging in her house

Kannauj News: घर में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging in her house
विज्ञापन
तिर्वा। घर के अंदर गुरुवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने युवती को लटके देखा और परिजनों को जानकारी दी। तब परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। ब्लॉक प्रमुख ने परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Trending Videos

क्षेत्र के ग्राम हरीपुरवा निवासी बच्ची लाल वर्मा खेतीबाड़ी करते हैं। दोपहर में बच्ची लाल, पत्नी के साथ खेत पर घास लेने के लिए गए थे। घर पर पुत्री नीलम (24) अकेली थी। नीलम ने घर में रस्सी से फंदा लगा लिया। बाहर खेल रहे बच्चों ने नीलम को लटकते देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर बच्चीलाल और उनकी पत्नी मौके पर पहुंच गई और नीलम को फंदे से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घरेलू विवाद के चलते जान देने की बात कह रहे हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर पुलिस ने नोकझोंक भी हुई। ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed