सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Instructions given to deliver gas within five days of booking

Kannauj News: बुकिंग से पांच दिन में गैस पहुंचाने के दिए गए निर्देश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to deliver gas within five days of booking
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति कराने तथा नियमित निगरानी के लिए तहसील स्तर पर अधिकारियों की निगरानी टीमों का गठन किया है। ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी समस्या के समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही बुकिंग से पांच दिन में गैस पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
Trending Videos


डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि तहसील सदर, छिबरामऊ एवं तिर्वा में एसडीएम, सीओ एवं पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। टीम क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसियों की नियमित जांच कर गैस सिलिंडरों के स्टॉक, आमद एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेंगी, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी समस्या के समय पर गैस सिलिंडर मिल सके। किसी भी गैस एजेंसी या डिलीवरी मैन द्वारा उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि न ली जाए। जिन-जन सेवा केंद्रों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है, उन पर भी निगरानी रखी जाए। इसी क्रम में गुरुवार को सदर एसडीएम वैशाली ने कन्नौज इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच कर बुकिंग व स्टॉक के बारे में जानकारी ली। साथ ही गैस गोदाम का निरीक्षण करते हुए सिलिंडरों की वितरण व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था देखी
छिबरामऊ। गैस किल्लत के कारण एजेंसियों पर सिलिंडरों के लिए लाइनें लग रही हैं। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता के साथ फर्रुखाबाद चौराहा स्थित रेवती गैस एजेंसी के कार्यालय व ईदगाह स्थित गैस गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद था। उन्होंने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। न तो गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने जा रहे हैं और न ही कहीं पर गैस की किल्लत है। गैस एजेंसियों की गोदामों में पर्याप्त स्टॉक है। खाड़ी देशों में युद्ध को देखते हुए थोड़ा सा व्यवस्था में बदलाव किया है। पहले 21 दिनों में बुकिंग होती थी, अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। बुकिंग के बाद पांच दिनों के अंदर गैस सिलिंडरों घरों तक पहुंचाने के आदेश है। यदि इसमें कहीं अनियमितता मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्टॉक की जानकारी ली
तिर्वा। कस्बे और उमर्दा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने गैस सिलिंडरों के स्टॉक की जानकारी ली और संबंधित रजिस्टर भी जांचे। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को ब्लैक में गैस बिक्री की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि गैस का पर्याप्त भंडारण है और कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण न करें। उन्होंने बताया कि कस्बा स्थित एजेंसी पर लगभग 600 तथा उमर्दा स्थित एजेंसी पर 210 गैस सिलिंडरों का स्टॉक मौजूद है। साथ ही लगातार गैस की आपूर्ति भी जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed